[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई नंदीशाला भूमि विवाद पर प्रशासन ने कराई पैमाइश, ग्रामीणों व गोरक्षकों से हुई वार्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई नंदीशाला भूमि विवाद पर प्रशासन ने कराई पैमाइश, ग्रामीणों व गोरक्षकों से हुई वार्ता

बबाई नंदीशाला भूमि विवाद पर प्रशासन ने कराई पैमाइश, ग्रामीणों व गोरक्षकों से हुई वार्ता

बबाई : आदर्श रघुनाथ गौशाला की नंदीशाला भूमि से रास्ता देने के विवाद को लेकर शनिवार को ग्रामीणों और गोरक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की और विवादित भूमि की पैमाइश करवाई।

ग्राम बबाई व प्रतापपुरा के ग्रामीणों और गोरक्षकों ने नंदीशाला की भूमि से रास्ता देने के निर्णय का विरोध करते हुए बबाई थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर पूरघोड़ा बड़ा मंदिर में प्रशासन, ग्रामीणों और गोरक्षकों के बीच बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, नायब तहसीलदार प्यारेलाल चावला, सरपंच प्रतिनिधि हजारीलाल ग्रेट, पंचायत समिति सदस्य नोरंगलाल सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला समिति ने बिना ग्रामीणों की सहमति के नंदीशाला भूमि से रास्ता दे दिया।

वहीं गौशाला समिति का कहना है कि समिति के निर्णय के अनुसार दूसरे पक्ष को जमीन के बदले जमीन दी गई है और गौशाला के लिए 1 लाख 1000 रुपए का सहयोग भी दिया गया है।

विवाद को देखते हुए नायब तहसीलदार चावला के निर्देश पर गिरदावर भगवानाराम, पटवारी बबाई हरपाल यादव और अमित मीणा ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में भूमि की नपती की। प्रशासन की ओर से इसकी प्रमाणित प्रति सोमवार को ग्रामीणों और गोरक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण व गोरक्षक मौजूद रहे।

Related Articles