[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी:खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी:खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी

पलसाना में लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी:खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी

पलसाना : पलसाना कस्बे के विजयनगर बड़ापाना की ढाणी में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पंचायत समिति के पास रहने वाले महेंद्र बिजारणिया ने रानोली थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार परिवार के सदस्य देर रात घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर रसोई की खिड़की तोड़कर मकान के अंदर घुस गए।

अंदर घुसने के बाद चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़ दिए। पीड़ित महेंद्र बिजारणिया ने बताया कि चोर घर से करीब 30 तोला सोने के आभूषण, साढ़े तीन किलो चांदी के जेवरात और हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे हुए देखकर परिजनों ने तत्काल रानोली थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Related Articles