सरदारशहर के वार्ड-23 में पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत नहीं:सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान; जल्द मरम्मत की मांग
सरदारशहर के वार्ड-23 में पाइपलाइन डालने के बाद मरम्मत नहीं:सड़क पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, राहगीर परेशान; जल्द मरम्मत की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर 23 में पुलिस थाने के पीछे की सड़क महीनों से बदहाल है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने यहां पाइपलाइन डालने के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद इसकी मरम्मत नहीं की गई। इससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन का काम पूरा होने के बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी नहीं निभाई। वार्ड निवासी रमेश भाट ने बताया- सड़क की खराब स्थिति के बारे में कई बार अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

विभाग की अनदेखी के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखती है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है।
जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और PHED विभाग से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले पर सरदारशहर के एसडीएम रामकुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में अभी सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को यह जानकारी भेजी जाएगी और समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210038


