झुंझुनू में दादा नवाब कायम खां का शहादत दिवस मनाया:चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, नई पीढ़ी को इतिहास बताने की अपील की
झुंझुनू में दादा नवाब कायम खां का शहादत दिवस मनाया:चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, नई पीढ़ी को इतिहास बताने की अपील की
झुंझुनूं : झुंझुनूं में कायमखानी कौम के जनक दादा नवाब कायम खां का 607वां शहादत दिवस रविवार को ऐतिहासिक खेतड़ी महल स्थित कायमखानी छात्रावास में मनाया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं सहित आसपास के क्षेत्रों से समाज के प्रबुद्धजन, युवा और सरदार पहुंचे। सुबह कुरान खानी से शुरुआत हुई। इसके बाद दादा नवाब कायम खां की मगफिरत, देश-दुनिया में अमन और कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई।

सुबह 7 बजे कुरान खानी से हुई शुरुआत
परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे कुरान खानी से हुई। हाफिजों और समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से कुरान की तिलावत की। इसके बाद बारगाहे इलाही में दादा नवाब कायम खां की मगफिरत और उनके दरजात की बुलंदी के लिए दुआ की गई। कार्यक्रम में देश और दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की गई। साथ ही समाज की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी गई।
भाईचारा बनाए रखने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान सभी जाति, धर्म और मजहब के लोगों के साथ प्यार-मोहब्बत से रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और एक-दूसरे का सम्मान करने का संकल्प लिया गया।
कर्नल शौकत खान ने समाज को किया संबोधित
कायमखानी महासभा के प्रदेश संयोजक कर्नल शौकत खान ने कहा कि दादा नवाब कायम खां एक सफल शासक होने के साथ-साथ महान योद्धा भी थे। उन्होंने अपनी वफादारी और जांबाजी से कायमखानी समाज को अलग पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि समाज को दादा नवाब के बताए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।
नई पीढ़ी को इतिहास बताने की अपील
कायमखानी महासभा झुंझुनूं के जिला अध्यक्ष उम्मेद खां गिडानिया ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने जिले के कायमखानी सरदारों से अपील की कि झुंझुनूं के हर गांव, कस्बे और ढाणी में समाज के लोग अपने स्तर पर दादा नवाब की मगफिरत के लिए दुआ करें। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को दादा नवाब कायम खां के गौरवशाली इतिहास और उनकी बहादुरी के बारे में बताया जाना चाहिए, ताकि युवा अपने इतिहास और जड़ों से जुड़े रह सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210038


