[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

करण कुमावत को न्याय दिलाने की मांग तेज:रानोली, अजबपुरा व सांगरवा में निकला कैंडल मार्च, प्रशासन को चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

करण कुमावत को न्याय दिलाने की मांग तेज:रानोली, अजबपुरा व सांगरवा में निकला कैंडल मार्च, प्रशासन को चेतावनी

करण कुमावत को न्याय दिलाने की मांग तेज:रानोली, अजबपुरा व सांगरवा में निकला कैंडल मार्च, प्रशासन को चेतावनी

रानौली : खाटूश्यामजी में करण कुमावत के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ रहा है। शनिवार शाम रानोली क्षेत्र की बैद की ढाणी, अजबपुरा और सांगरवा गांव में सर्व समाज संघर्ष समिति के देखरेख में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैद की ढाणी में शाम 7 बजे कैंडल मार्च गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरा। प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। भूदाराम कुमावत ने बताया कि घटना के बाद समाज में रोष है और लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं।

सांगरवा में नेमीचंद बागरानिया और अजबपुरा में सरपंच सोहन पटेल के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च निकाले गए। दोनों स्थानों पर संघर्ष समिति के प्रतिनिधि अजय मारवाल उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन कार्रवाई में देरी से नाराजगी बढ़ रही है।

अजय मारवाल ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सर्व समाज संघर्ष समिति पीड़ित परिवार के साथ है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Related Articles