[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में CTC मेगा मार्ट में भीषण आग:कपड़े-स्टेशनरी का सामान जलकर खाक, धुआं निकालने के लिए टीनशेड तोड़ना पड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में CTC मेगा मार्ट में भीषण आग:कपड़े-स्टेशनरी का सामान जलकर खाक, धुआं निकालने के लिए टीनशेड तोड़ना पड़ा

सीकर में CTC मेगा मार्ट में भीषण आग:कपड़े-स्टेशनरी का सामान जलकर खाक, धुआं निकालने के लिए टीनशेड तोड़ना पड़ा

सीकर : सीकर के पालवास रोड स्थित गोविंदम रेजिडेंसी के पास बने CTC मेगा मार्ट में भीषण आग लग गई। हादसे में मार्ट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर दमकल की 4-5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मार्ट के ऊपरी हिस्से में वेंटिलेशन (हवा निकासी) की उचित व्यवस्था न होने के कारण आग पर जल्द काबू पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सदर थाने के सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव ने बतायाृ रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में स्थित सीटीसी मेगा मार्ट में आग लगी हुई है। स्थानीय लोगों ने मार्ट के अंदर से धुआं निकलते देख पुलिस को सूचित किया था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

अब देखिए, हादसे से जु़ड़ी PHOTOS…

करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे में मार्ट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।
हादसे में मार्ट में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैली

मनोज कुमार यादव ने बताया- मार्ट संचालक शनिवार रात को मॉल बंद कर अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि आग मॉल के ऊपरी हिस्से में लगी थी, जहां कपड़े और स्टेशनरी का सामान रखा हुआ था।

ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

वेंटिलेशन का कोई सही इंतजाम नहीं था

सब-इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव के अनुसार, मार्ट के ऊपरी हिस्से में वेंटिलेशन का कोई सही इंतजाम नहीं था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सीमेंट की दीवारें भी चटक गईं। दमकलकर्मियों को धुआं बाहर निकालने के लिए ऊपरी हिस्से में लगे टीनशेड और लोहे की प्लेटों को हटाना पड़ा, जिसके बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

Related Articles