धमोरा गांव के अस्पताल के सामने गहरा गड्ढा:बारिश में जलभराव से मिट्टी कटी, प्रशासक बोले- जल्द समाधान किया जाएगा
धमोरा गांव के अस्पताल के सामने गहरा गड्ढा:बारिश में जलभराव से मिट्टी कटी, प्रशासक बोले- जल्द समाधान किया जाएगा
धमोरा : धमोरा गांव के सरकारी अस्पताल के सामने लगातार बारिश के बाद एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। अस्पताल के मुख्य मार्ग पर बने सोखता कुएं के आसपास बारिश का पानी जमा होने से मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे एक बड़ा और गहरा गड्ढा बन गया।
ग्रामीणों ने इसे दुर्घटना का कारण बताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव का बारिश का पानी ढलान के कारण अस्पताल के सामने इकट्ठा हो गया। पानी के लगातार बहाव से अस्पताल गेट के पास स्थित सोखता कुएं के आसपास की मिट्टी कटती चली गई, जिससे यह गड्ढा बन गया।
ग्रामीणों ने बताया कि इस कटाव से अस्पताल की दीवार की नींव को भी नुकसान पहुंचा है और पास से गुजर रही सड़क का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती शाम को बारिश के दौरान यह गड्ढा अपेक्षाकृत छोटा था। उसी दौरान एक गोवंश इसमें गिर गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद रातभर हुई बारिश से गड्ढे का आकार और अधिक बढ़ गया।
इस गड्ढे के पास एक ट्रांसफॉर्मर भी लगा हुआ है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि यदि मिट्टी का कटाव थोड़ा और बढ़ता, तो ट्रांसफॉर्मर गिरने से कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शनिवार को दर्जनभर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और ग्राम पंचायत के प्रति नाराजगी जताई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल का यह मार्ग प्रतिदिन मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। ऐसे में किसी भी समय कोई अनजान राहगीर या वाहन चालक गड्ढे में गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपाय करते हुए गड्ढे को भरवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है।
इस संबंध में ग्राम प्रशासक श्रीपाल जाखड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2210038


