[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहायक निदेशक भारत भूषण पूनिया ने किया घांघू ग्राम पंचायत का निरीक्षण, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सहायक निदेशक भारत भूषण पूनिया ने किया घांघू ग्राम पंचायत का निरीक्षण, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

सहायक निदेशक भारत भूषण पूनिया ने किया घांघू ग्राम पंचायत का निरीक्षण, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : पंचायती राज विभाग के सहायक निदेशक एवं राज्य स्तरीय अधिकृत निरीक्षण अधिकारी भारत भूषण पूनिया ने गुरुवार को ग्राम पंचायत घांघू का निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और पंचायत प्रशासन से जुड़े कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था, सामुदायिक एवं पिंक शौचालय, कचरा परिवहन व्यवस्था, बर्तन बैंक तथा वृक्षारोपण कार्यों का अवलोकन किया। साथ ही रिकॉर्ड संधारण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

भारत भूषण पूनिया ने पंचायत परिसर में पौधों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पक्षियों के लिए लगाए गए परिंडों में पानी भरकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने ग्रामीणों से मानसून के दौरान अधिकाधिक पौधारोपण करने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए वर्षा जल संचयन और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की।

इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक श्यामलाल पारीक, ब्लॉक समन्वयक राजीव कुमार बारी, सरपंच विमला देवी, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह गुर्जर सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles