खुले ड्रेनेज नाले में गिरा सांड:कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर, नगर परिषद की लापरवाही पर उठे सवाल
खुले ड्रेनेज नाले में गिरा सांड:कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर, नगर परिषद की लापरवाही पर उठे सवाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित भाईजी चौक पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क के बीच बने खुले ड्रेनेज चैंबर में एक सांड गिर गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों की नजर पड़ते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और नगर परिषद को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर नगर परिषद की टीम, निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार की टीम तथा हनुमानगढ़ी गौशाला की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान गौशाला के चिकित्सक भी मौके पर मौजूद रहे और सांड की स्वास्थ्य जांच की गई।
बाजार क्षेत्र में मची हलचल
घटना शहर के व्यस्त भाईजी चौक क्षेत्र में हुई, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। अचानक सांड के नाले में गिरने से आसपास के व्यापारियों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करवाने की मांग की। स्थानीय लोगों की मदद और संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से सांड को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

लंबे समय से खुला पड़ा है नाला
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि ड्रेनेज का यह नाला काफी समय से खुला पड़ा है और कई स्थानों से क्षतिग्रस्त भी है। इस संबंध में नगर परिषद को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। मीडिया के माध्यम से भी प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले को ढका जाता और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करवाई जाती तो इस तरह की घटना नहीं होती।
इंसानों के लिए भी बना हुआ है खतरा
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आज सांड नाले में गिरा है, लेकिन भविष्य में कोई राहगीर, बुजुर्ग या बच्चा भी इसकी चपेट में आ सकता है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि खुले चैंबर और टूटे हुए नालों की जल्द मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बाजार क्षेत्र में स्थित यह स्थान आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
घटना के बाद नागरिकों ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से खुले पड़े ड्रेनेज चैंबरों को तत्काल ढकने तथा क्षतिग्रस्त नालों की मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि हादसों के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले से सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यह घटना एक बार फिर शहर में खुले चैंबरों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2206119


