[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पुलिस की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया:खाटूश्यामजी में युवक से मारपीट मामले में तीसरे दिन भी धरना जारी, कल निकालेंगे आक्रोश रैली

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पुलिस की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया:खाटूश्यामजी में युवक से मारपीट मामले में तीसरे दिन भी धरना जारी, कल निकालेंगे आक्रोश रैली

सीकर में पुलिस की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया:खाटूश्यामजी में युवक से मारपीट मामले में तीसरे दिन भी धरना जारी, कल निकालेंगे आक्रोश रैली

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में 26 मई को युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में धरना जारी रहा। सीकर के कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बुधवार को तीसरे दिन भी लोगों का विरोध जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। वहीं लोगों ने चेतावनी दी कि शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गुरुवार को सीकर में आक्रोश रैली निकाली जाएगी।

संघर्ष समिति के शिवभगवान सारड़ीवाल ने बताया कि करण कुमावत न्याय सर्व समाज संघर्ष समिति की ओर से सीकर जिला कलेक्ट्रेट पर 3 दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही करण कुमावत के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है।

घटना के तीन दिन बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसलिए सीकर जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना स्थल पर पुलिस की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। सद्बुद्धि यज्ञ के माध्यम से प्रार्थना की गई है कि भगवान पुलिसकर्मियों को सद्बुद्धि दे, जिससे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुवार को सीकर शहर के जाट बाजार से सर्व समाज के लोग कलेक्ट्रेट की ओर पैदल मार्च कर प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles