[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:जनसमस्याओं और कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:जनसमस्याओं और कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन

लक्ष्मणगढ़ में आरएलपी का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका:जनसमस्याओं और कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने बुधवार को लक्ष्मणगढ़ में जनसमस्याओं को लेकर उपखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा, जिसमें प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था, नीट पेपर लीक प्रकरण, बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और पेयजल संकट जैसी समस्याओं को उठाया गया।

सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पुतले की शवयात्रा भी निकाली।

पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आमजन मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार, युवाओं के हितों की रक्षा, महंगाई पर नियंत्रण और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया

इस दौरान आरएलपी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजयपाल बगड़िया ने उपखंड अधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कई घरों में अभी तक पानी के कनेक्शन नहीं जुड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उपखंड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और सात दिनों में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।

ज्ञापन कार्यक्रम में आरएलपी प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र डोरवाल, जिला प्रभारी विकास पचार, लक्ष्मणगढ़ प्रभारी देवीलाल भूरिया, अशोक बठोठ, राजेश पूनिया, इंजी. बंटी ढाका, मनोज बैरास, राहुल रूहेला और विकास ढाका सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles