रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में फिर से चोरी:गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र, पूजा सामग्री चुराई, पुजारी आया तो ताले टूटे मिले
रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में फिर से चोरी:गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र, पूजा सामग्री चुराई, पुजारी आया तो ताले टूटे मिले
रींगस : रींगस के संतोषी माताजी मंदिर में एक बार फिर चोरी हो गई। मंदिर से चोरी की एक साल में ये चौथी वारदात है। चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह से आठ चांदी के छत्र और अन्य पूजा सामग्री चुरा ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंदिर के पुजारी ताराचंद शर्मा ने बुधवार को रींगस पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि जब वे सुबह करीब 4 बजे नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे, तो गर्भ गृह के द्वार का ताला टूटा हुआ पाया।
अंदर देखने पर पता चला कि माता के आठ चांदी के छत्र, भोलेनाथ के मंदिर से लोटे, घड़ावल, रामजारा, पूजन सामग्री आदि सामान गायब था। पुजारी ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। यह मंदिर रींगस कस्बे के वार्ड नंबर 17 में स्थित है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में इसी मंदिर में चोरी की यह चौथी वारदात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2204866


