पौत्र के जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अनोखी पहल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पौत्र के जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ की अनोखी पहल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए शहर के पर्यावरण प्रेमी विनोद शर्मा हलवाई ने अपने पौत्र ध्रुव के जन्मदिन पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर छायादार एवं फलदार पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।
विनोद शर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि यदि हर परिवार अपनी खुशियों के अवसर पर एक पौधा लगाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य मिल सकेगा।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा, सीए रोहित चौधरी, अंकित शर्मा, बनवारीलाल, दयाचंद मांजू, शिवकरण जानू, रामावतार कुमावत, रणवीर नूनिया, रिछपाल किरोड़ीवाल, विजेंद्र कसवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर अभियान को समर्थन दिया।
इस अवसर पर विनोद शर्मा ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने आमजन से जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक कदम बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2205371


