चैजारान मोहल्ले में वर्षों बाद बन रही सीसी सड़क, वार्डवासियों में खुशी
निर्माण कार्य का जेईएन ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता की लोगों ने सराहना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित चैजारान मोहल्ले में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। विमल किराना स्टोर से शिवजी के मंदिर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है।
मंगलवार को जेईएन सोमंत कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मोहल्ले के बुजुर्गों एवं स्थानीय नागरिकों ने कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
स्थानीय निवासी विमल चेजारा, नथमल शर्मा और संदीप कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क में निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त मोटाई का मटेरियल डाला जा रहा है तथा कार्य मोहल्लेवासियों की मौजूदगी में किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता बनी हुई है।
वार्डवासियों ने कहा कि वर्षों बाद सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। सड़क बनने के बाद धूल-मिट्टी और खराब रास्तों की समस्या से राहत मिलेगी तथा क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2205301


