[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अग्रवाल महिला मंडल ने अपना घर आश्रम में बनवाया टिन शेड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

अग्रवाल महिला मंडल ने अपना घर आश्रम में बनवाया टिन शेड

अग्रवाल महिला मंडल ने अपना घर आश्रम में बनवाया टिन शेड

रतनगढ़ : निराश्रित, बेसहारा एवं विमंदित लोगों की सेवा के लिए संचालित अपना घर आश्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल, जिला चूरू की रतनगढ़ इकाई द्वारा करीब सवा लाख रुपये की लागत से टिन शेड का निर्माण करवाया गया। नव निर्मित टिन शेड का लोकार्पण महिला मंडल की जिलाध्यक्ष ललिता रामगढ़िया, संरक्षक सविता कंदोई, सलाहकार मंजू चौधरी, जिला प्रभारी निर्मला कसेरा एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ललिता रामगढ़िया ने कहा कि आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं में भविष्य में भी सहयोग जारी रखने का भरोसा दिलाया।

अपना घर आश्रम ट्रस्ट के सचिव कुलदीप व्यास ने आश्रम परिसर में भामाशाह जोधराज बैद परिवार द्वारा निर्माणाधीन अतिथि गृह की जानकारी दी। वहीं ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष नरेंद्र झंवर ने बताया कि आगामी चरण में 50 बेड के वृद्धाश्रम निर्माण की योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी बालचंद दूगड़ ने सपत्नीक आश्रम ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। अंत में प्रताप बोथरा ने सभी सहयोगियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दीनदयाल खेतान, विनोद कंदोई, पूनमचंद दूगड़, पुनीत खेतान, ममता पंसारी, कमला चांदगोठिया, ऊषा खेतान, रितु चौधरी, रेणु खेतान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles