[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी लिंक रोड पर गड्ढे से हादसों का खतरा:व्यस्त सड़क होने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

मोदी लिंक रोड पर गड्ढे से हादसों का खतरा:व्यस्त सड़क होने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मोदी लिंक रोड पर गड्ढे से हादसों का खतरा:व्यस्त सड़क होने से आवाजाही में परेशानी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में सोमवार को मोदी लिंक रोड पर आदर्श स्कूल के पास सड़क धंस गई। सड़क के बीचो-बीच गड्ढे से क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सज्जन कुमार ने बताया कि इस सड़क पर लगातार वाहनों की आवाजाही रहती है। पास में गोदाम होने के कारण भारी वाहनों का भी आवागमन और ठहराव इसी मार्ग पर होता है, जिससे सड़क पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

निवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बना यह गड्ढा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। मौके पर मौजूद लोगों ने स्वयं पहल करते हुए गड्ढे के चारों ओर पत्थर लगाकर अस्थायी सुरक्षा व्यवस्था की है। स्थानीय निवासियों ने नगर प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और सिवरेज सिस्टम की जांच करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

Related Articles