राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी नवलगढ़ पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी नवलगढ़ पहुंचे:कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया
नवलगढ़ : राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी सोमवार को नवलगढ़ पहुंचे। वे यहां भामाशाह गोविंद राम बसोतिया के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका कई स्थानों पर स्वागत किया।
पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने भाजपा नेता विष्णुकांत रूंथला के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद, मिठ्ठू का धर्मशाला में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चतुर्वेदी ने नगरपालिका के वार्ड पार्षदों की संख्या के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और मोदी सरकार के कार्यकाल की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, विश्वंभर पूनिया, बीजेपी जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, शिक्षाविद् बीरबलसिंह गोदारा, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जोशी, सुनील सामरा, सीताराम बिरोलिया, मोहनलाल चूड़ीवाल, फूलचंद सैनी, मनोज सोनी, मुरारीलाल सुंदरिया, आरसी शर्मा, मुरारीलाल इंदौरिया, रामगोपाल शर्मा, ओमप्रकाश सर्राफ, एडवोकेट तरुण मिंतर और रतनलाल कुमावत सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2202212


