[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, बोले-अजमेर पुलिस ने आरोपी पकड़ा,सीकर पुलिस ले रही क्रेडिट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, बोले-अजमेर पुलिस ने आरोपी पकड़ा,सीकर पुलिस ले रही क्रेडिट

खाटूश्यामजी में युवक पर हुआ था जानलेवा हमला:अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे लोग, बोले-अजमेर पुलिस ने आरोपी पकड़ा,सीकर पुलिस ले रही क्रेडिट

सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में 26 मई की रात युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में सीकर में सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में सर्वसमाज के लोग धरना पर बैठ गए हैं। आरोपियों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक लगातार धरना जारी रहेगा।

आक्रोशित लोगों ने कहा कि अजमेर जिले की अराई पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अब सीकर पुलिस उसका क्रेडिट ले रही है, जबकि सीकर पुलिस ने मामले में कोई भी एक्शन नहीं लिया। सोमवार को धरना शुरू होने से पहले सभी लोग आक्रोश रैली के रूप में डाक बंगला से शुरू होकर कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबजी की। इसके बाद धरना शुरू कर दिया गया।

प्रदर्शनकारी किशोर दुल्हेपुरा ने बताया कि खाटूश्यामजी में युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में 1 जून को खाटूश्यामजी पुलिस थाने का घेराव किया गया था। तब SHO पवन कुमार चौबे ने आश्वासन दिया था कि 3 दिन में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दुल्हेपुरा ने बताया कि ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज धरना शुरू किया गया है। जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तब तक हम यहीं बैठे रहेंगे।

हाथों में तख्तियां लेकर लोग आक्रोश रैली में शामिल हुए।
हाथों में तख्तियां लेकर लोग आक्रोश रैली में शामिल हुए।

गेस्ट हाउस में कस्टमर ले जाने की बात को लेकर किया था हमला

बता दें कि सीकर के खाटूश्यामजी कस्बे में 26 मई की रात करीब 1 बजे गेस्ट हाउस में ज्यादा कस्टमर ले जाने की बात को लेकर करीब आधा दर्जन लोगों ने गेस्ट हाउस कर्मचारी रानोली निवासी करण कुमावत पर जानलेवा हमला कर दिया था। घटना में करण कुमावत गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे इलाज के लिए सीकर रैफर किया गया था।

Related Articles