सांसद राहुल कस्वां से जनसुनवाई में युवक उलझा:बोला, ‘आप सिर्फ क्रेडिट लेने और मानसून आने पर आते हैं’
सांसद राहुल कस्वां से जनसुनवाई में युवक उलझा:बोला, 'आप सिर्फ क्रेडिट लेने और मानसून आने पर आते हैं'
चूरू : चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार को सुजानगढ़ नगर परिषद में अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान कस्वां ने परिषद, रुडिस्को, अमृत 1 एवं 2, सीवरेज और ड्रेनेज से जुड़े अधिकारियों की खिंचाई की। अधिकारियों से अलग मीटिंग के बाद सांसद लोगों से समस्याएं सुनी।
इस दौरान एक युवक उनसे उलझ गया। युवक ने सांसद से कहा कि आप अब आए हो जब मानसून आने वाला है। आप सिर्फ क्रेडिट लेने आए हो। इसके बाद सांसद सुनवाई छोड़ निकल गए।
अधिकारियों से कहा सिर्फ पट्टे बनाते हो
कस्वां ने अधिकारियों से कहा कि पिछले सालों में सुजानगढ़ में विकास के लिए 250 करोड़ रुपए से ज्यादा आए। लेकिन धरातल पर इस स्तर का काम नहीं दिख रहा है। कस्वां ने कहा कि गेनाणियों और नालों से तो जिले के सभी कस्बों से जल निकासी की जाती है। सुजानगढ़ में आए खास बजट से सुनियोजित विकास होना चाहिए था। वह कहाँ दिख रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जल निकासी, सीवरेज के हालात और एसटीपी से जल निस्तारण को लेकर भी अपडेट लिया।
लोगों की समस्याएं सुनी
अधिकारियों की डेढ़ घंटे तक मीटिंग के बाद उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आमजन की समस्याएं सुनी। जिसमें लोगों कई समस्याएं रखते हुए कहा कि अधिकारी फील्ड में नहीं आते। समस्या को लेकर बात करना चाहें तो फोन भी नहीं उठाते। सांसद ने मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द विश्वेंद्रा उनसे उलझ गया।
ये रहे मौजूद
मीटिंग में विधायक मनोज मेघवाल भी सांसद के साथ रहे। इस दौरान कार्यवाहक आयुक्त गिरधारीलाल पारीक, RUDISCO के एक्सईएन रविकांत शर्मा, एईएन रियाज खान, नगर परिषद एटीपी उदय सिंह, एईएन विक्रम जोरवाल, एईएन चारवी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष प्रदीप तोदी, मो. रफीक खींची, हितेश जाखड़, सौरभ पीपलवा, एडवोकेट सलीम खान, इकबाल खान, अजय ढेनवाल, तरुण सियोता, मोहनलाल मेघवाल, लियाकत खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2202250


