[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के दुधवा में पेयजल टंकी का लोकार्पण:देवनारायण समिति ने कराया निर्माण, आमजन को मिलेगा लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के दुधवा में पेयजल टंकी का लोकार्पण:देवनारायण समिति ने कराया निर्माण, आमजन को मिलेगा लाभ

खेतड़ी के दुधवा में पेयजल टंकी का लोकार्पण:देवनारायण समिति ने कराया निर्माण, आमजन को मिलेगा लाभ

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के दुधवा गांव में सोमवार को देवनारायण सेवा समिति द्वारा निर्मित पेयजल टंकी का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान बाबा जसनाथ महाराज मुख्य अतिथि रहे, जबकि समिति अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर पेयजल टंकी का उद्घाटन किया।

बाबा जसनाथ महाराज ने बताया-ठाढेशवर परिसर में बनी यह टंकी आमजन के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि पहले पेयजल की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस नई टंकी से ग्रामीणों की यह समस्या दूर हो सकेगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

कई मुद्दों पर की चर्चा

सेवा समिति ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने, आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने पर विशेष चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने बताया कि समिति जरूरतमंदों की सहायता करेगी, युवाओं को सकारात्मक दिशा देगी और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाएगी।

समिति ने गांव के विकास और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया। ग्रामीणों ने समिति के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समिति सामाजिक एकता को मजबूत करने और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के विकास और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। इस दौरान पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए गए।

कई ग्रामीण रहे मौजूद

मौके पर ईश्वर सिंह, भोजराज, साधुराम, बंशीधर, दलीप, धर्मवीर गुर्जर, सतपाल रावत, घनश्याम, नेतराम, दीपक, नरेंद्र, लालचंद, सुखदेव, लोकेंद्र, विक्रम, भूपसिंह, संदीप, बुधराम, संजय, लेखराज, कमलेश, राम खिलाड़ी, महेंद्र, देशराज सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles