[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के नए भवन का 11 जून को होगा शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के नए भवन का 11 जून को होगा शिलान्यास

भामाशाह जगदीश प्रसाद कसेरा की पहल से शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई सौगात

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे की ऐतिहासिक चौकी वाली स्कूल परिसर में संचालित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल के नए भवन का शिलान्यास 11 जून को किया जाएगा। भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह दोपहर 2 बजे आयोजित होगा, जिसमें राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा उद्योगपति कमल पोदार करेंगे। समारोह में पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी तथा उद्योगपति एवं समाजसेवी रामप्रकाश बिरमीवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

नए विद्यालय भवन का निर्माण राजकुमारी जगदीश प्रसाद कसेरा चैरिटेबल ट्रस्ट, खारघर (नवी मुंबई) के सौजन्य से कराया जाएगा। समाजसेवी जगदीश प्रसाद कसेरा ने बताया कि यह विद्यालय लंबे समय से क्षेत्र में शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है और नए भवन से विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जगदीश प्रसाद कसेरा शिक्षा, चिकित्सा, धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में लंबे समय से जनहित कार्यों में सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने बिना किसी प्रचार-प्रसार के अनेक विकास कार्य करवाकर समाज सेवा की मिसाल पेश की है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है। कस्बेवासियों ने विद्यालय के नए भवन निर्माण को शिक्षा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles