स्वर्गीय रामावतार चेजारा सेवा समिति की सराहनीय पहल, बिसाऊ के 25 वार्डों में निःशुल्क पानी टैंकर सेवा शुरू
हेल्पलाइन नंबर 9983615191 जारी, जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा राहत का सहारा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : भीषण गर्मी और लगातार गहराते पेयजल संकट के बीच बिसाऊ कस्बे में मानव सेवा की मिसाल पेश करते हुए स्वर्गीय रामावतार चेजारा सेवा समिति ने जनहित में सराहनीय पहल की है। बसंत कुमार चेजारा द्वारा कस्बे के सभी 25 वार्डों में निःशुल्क पानी टैंकर सेवा शुरू कर दी गई है, जिससे पानी की समस्या से जूझ रहे परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। समिति की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9983615191 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर कस्बेवासी अपने क्षेत्र में पेयजल संकट की जानकारी दे सकते हैं।
सूचना मिलते ही समिति द्वारा त्वरित रूप से निःशुल्क पानी टैंकर उपलब्ध करवाया जाएगा। समिति सदस्य बसंत कुमार चेजारा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। आमजन विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए सेवा समिति ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए यह जनसेवा अभियान शुरू किया है, ताकि कोई भी परिवार पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता से वंचित न रहे।
समिति ने कस्बेवासियों से अपील की है कि जहां कहीं भी पानी की गंभीर समस्या हो, वहां तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके। कस्बेभर में समिति की इस पहल की जमकर सराहना हो रही है। सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आमजन ने इसे मानवता, सेवा और जनहित की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताते हुए समिति के कार्यों की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि इस तरह की सामाजिक पहलें समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2202111


