धनुरी पुलिस की अनूठी पहल, जरूरतमंदों को बांटे 25 ‘जीवन रक्षक’ हेलमेट
सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, यातायात नियमों की पालना का दिलाया संकल्प
धनुरी : सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धनुरी थाना पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को 25 आईएसआई मार्का हेलमेट निःशुल्क वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट के महत्व और सुरक्षित यातायात नियमों की जानकारी दी गई। थानाधिकारी संजय गौतम ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। उन्होंने सभी दोपहिया वाहन चालकों से नियमित रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाकर ही दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों को कम किया जा सकता है। कार्यक्रम में एएसआई अनीता, कॉन्स्टेबल हंसराज, आनंद मान, कर्मवीर, नवीन सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यातायात नियमों की पालना करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208446


