12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: चूरू में लगी प्रदर्शनी, सहारण बोले- डबल इंजन सरकार से हो रहा हर वर्ग का विकास
12 साल विश्वास, विकास और जनकल्याण के: चूरू में लगी प्रदर्शनी, सहारण बोले- डबल इंजन सरकार से हो रहा हर वर्ग का विकास
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को चूरू सूचना केंद्र में ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चूरू विधायक हरलाल सहारण, पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया।
इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का जिक्र करते हुए कहा कि इन शिविरों में आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
पैरालिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि भारत आज रक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और खेलो इंडिया जैसी योजनाओं से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है और देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने की अपील करते हुए बताया कि प्रदर्शनी 15 जून तक सूचना केंद्र में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि यहां प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं और पात्र लोगों को लाभ दिलाएं।
प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। कार्यक्रम में एसडीएम धीरज झाझड़िया, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208538


