[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीएसपी जुल्फीकार अली का ग्रामीणों ने किया सम्मान, 27 माह के कार्यकाल को सराहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीएसपी जुल्फीकार अली का ग्रामीणों ने किया सम्मान, 27 माह के कार्यकाल को सराहा

डीएसपी जुल्फीकार अली का ग्रामीणों ने किया सम्मान, 27 माह के कार्यकाल को सराहा

खेतड़ी नगर : खेतड़ी क्षेत्र से स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को बड़ाऊ गांव में ग्रामीणों की ओर से डीएसपी जुल्फीकार अली का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 51 किलो की माला एवं साफा पहनाकर डीएसपी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच फतेहसिंह बड़ाऊ ने की। उन्होंने कहा कि डीएसपी जुल्फीकार अली ने खेतड़ी में करीब 27 माह के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम किया। उनके कार्यकाल में क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना। उन्होंने बताया कि डीएसपी जुल्फीकार अली का स्थानांतरण जयपुर साइबर अपराध शाखा में हुआ है।

डीएसपी जुल्फीकार अली ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र से उन्हें परिवार जैसा स्नेह और सहयोग मिला। पुलिस और आमजन के बेहतर तालमेल से ही कानून व्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का सहयोग वे हमेशा याद रखेंगे और नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इस अवसर पर कुंदन सिंह, नबील खान, जब्बार अली, महिपाल सिंह, आशु सिंह, आनंद सिंह, रघुवीर सिंह, रफीक खान, सब्बीर खान, इस्पाक खान, शमशेर खान, दलीप सिंह, बन्ने सिंह, पुरण सिंह, किशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता, महेश गुप्ता, बिहारी गुप्ता, इशाक खान सहित सर्व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles