जाखल क्षेत्र में आंधी से ट्रांसफार्मर, खंभे टूटे:बारिश से मिली राहत, किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद
जाखल क्षेत्र में आंधी से ट्रांसफार्मर, खंभे टूटे:बारिश से मिली राहत, किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद
नवलगढ़ : जाखल क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव आया। तेज आंधी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, जो पिछले दो दिनों से तेज धूप और लू के कारण परेशान थे। आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई।
तेज हवाओं के कारण जाखल और आसपास के कई गांवों में पेड़ टूटकर गिर गए, जिससे रास्ते अवरुद्ध हो गए थे। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने मिलकर इन पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल किया। क्षेत्र के डूडी नगर भोड़की, बड़ागांव, धमोरा और रघुनाथपुरा में बिजली के ट्रांसफार्मर और खंभे आंधी से टूटकर गिर पड़े, जिससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई।
आंधी के तुरंत बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक घुल गई। क्षेत्र के भोड़की, पोसाना, रघुनाथपुरा, धोलाखेड़ा, टोडी, दूड़ीया, गुढ़ागौड़जी, धमोरा, सिंगनोर, मझाऊ, कारी, बूगाला, सौंथली, टिटनवाड़ सहित आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई।
मौसम के इस बदलाव को किसान अच्छी वर्षा के संकेत के रूप में देख रहे हैं। क्षेत्र में समय पर पर्याप्त वर्षा होने की उम्मीद से किसानों में आशा जगी है। खेतों की तैयारी में जुटे किसानों का मानना है कि पर्याप्त बारिश होने पर खरीफ फसलों की बुवाई समय पर होगी और उत्पादन में भी वृद्धि होगी।
किसान अंकेश पोसाना ने बताया कि यदि आगामी दिनों में अच्छी बारिश होती है तो किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई में काफी लाभ मिलेगा। समय पर वर्षा होने से खेती की लागत कम होगी तथा बाजरा, मूंग, ग्वार और अन्य खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी।
क्षेत्र के लोग आने वाले दिनों में अच्छी मानसूनी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं। शनिवार सुबह से क्षेत्र में बादल छाए हुए हैं, जिससे और बारिश की संभावना बनी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2208521


