[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी:बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश, थाने पर आकर जताया आक्रोश, बोले- ठोस कार्रवाई नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी:बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश, थाने पर आकर जताया आक्रोश, बोले- ठोस कार्रवाई नहीं

गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी:बढ़ती चोरियों से लोगों में आक्रोश, थाने पर आकर जताया आक्रोश, बोले- ठोस कार्रवाई नहीं

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। हाल ही में टीटनवाड़ गांव की झाडली जोहड़ी के पास स्थित मीणा की ढाणी से बकरा चोरी होने के बाद आक्रोशित ग्रामीण गुढ़ागौड़जी थाने पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

तारबंदी काटकर बकरा चुराया

पीड़ित जुगल किशोर ने इस संबंध में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रात अज्ञात चोरों ने उनके पशुबाड़े की तारबंदी काटकर अंदर प्रवेश किया। चोर लगभग 12 महीने का एक बकरा चुरा ले गए, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपए बताई गई है।

सुबह परिवार के सदस्यों ने पशुबाड़े की जांच की तो तारबंदी कटी हुई मिली और बकरा गायब था। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बकरे का कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी की लगातार घटनाओं से आक्रोश

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि करीब दो महीने पहले पास के इलाके में अनाज चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर केवल आश्वासन देने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि क्षेत्र में अपराधियों को पुलिस का कोई भय नहीं है, जिसके कारण चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने रात गश्त बढ़ाने, चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles