[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दादा कायम खां के शहादत दिवस पर 37 अग्निवीरों का सम्मान:युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दादा कायम खां के शहादत दिवस पर 37 अग्निवीरों का सम्मान:युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

दादा कायम खां के शहादत दिवस पर 37 अग्निवीरों का सम्मान:युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी का आयोजन, राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : दादा कायम खां के शहादत दिवस के अवसर पर युवा कायमखानी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से उस्मानाबाद कॉलोनी स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन इंस्टीट्यूट परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चूरू तहसील से भारतीय सेना में चयनित 37 अग्निवीर जवानों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता जिला वक्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच पीथीसर आजम अली खां ने की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रशासनिक, सैन्य और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

फूल-मालाओं और साफा पहनाकर किया सम्मान

समारोह में अग्निवीर जवानों का फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। उपस्थित अतिथियों ने अग्निवीरों को राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आए अतिथियों का भी पारंपरिक स्वागत किया गया।

युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना गर्व की बात है। उन्होंने अग्निवीरों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए युवाओं को अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि युवा पीढ़ी को देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने अग्निवीर योजना के तहत चयनित युवाओं को प्रेरणा का स्रोत बताया।

भवन विकास और समाज सेवा पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान संस्था से जुड़े पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों और संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। वक्ताओं ने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयकर आयुक्त शौकत अली खां, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खां और अयुब खां, कैप्टन जसवंत खां, वरिष्ठ विधि अधिकारी अयुब खां मेहरी, सरपंच मजीद खां राणासर, प्रिंसिपल आरिफ खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और अग्निवीर जवानों का उत्साहवर्धन किया।

संयुक्त रूप से किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन मैनुद्दीन खान और मोहम्मद अली पठान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में आजम अली खां पीथीसर ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और युवा सम्मान के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मनोहर खां सहजुसर, बशीर खां आसलू, जंगशेर खां पितीसर,‌ जावेद खान एडवोकेट, रमजान खां, अल्ताफ खां, मुस्लिम खां अध्यापक पिथिसर, सलेमुदिन खां गिरदावर राणासर, नवाब खां झारिया, युसूफ खां मेहरी, बाबू इस्माइल खां पार्षद, बाबू खां मंत्री पार्षद, शाहरुख़ खां पार्षद, आशिफ खान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष, यूनुस खान चौहान, अब्बास खान MM, रमजान खां जोइया, आशिफ खान विज़न, आशिफ टीपू, महबूब खां नशवान, वली मोहम्मद खां, बाबू खां रिसालदार, आमीन खां उस्मानाबाद, यूनुस खां अध्यापक, इनायत खां मोयल रिजवान खां(सदर), मैनूदीन खां(सचिव) इलियास झारिया, हबीब खां, इसफाक खां अध्यापक, हनीफ खां, मुराद खा, गुलशन खां, सिकंदर खा, गफ्फार खां, मुंशी खान चायल, इमरान दिलावर, अयुब खान चायल, आबिद मंसूर, अरशद खां नव ज्ञान स्कूल, अकबर शेर खान, अयुब खां सहजूसर, ताहिर हुसैन(सद्दाम), शोएब दिलावर, याक़ूब खां पुलिस, युसूफ खां, जावेद खां एवं जाकिर खां के. के, तौफीक खान NSUI, नौशाद खां सहित अनेक गणमान्य समाज जन ‌ उपस्थित रहे।

Related Articles