[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिसाऊ में हेलमेट वितरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिसाऊ में हेलमेट वितरण

झुंझुनूं एसपी के निर्देश पर सीआई शेर सिंह ने चलाया जागरूकता अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को बिसाऊ बाईपास पर थाना अधिकारी सीआई शेर सिंह के नेतृत्व में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। अभियान के दौरान स्थानीय भामाशाहों के सहयोग से जरूरतमंद बाइक एवं स्कूटी चालकों को 50 हेलमेट प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सीआई शेर सिंह ने वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली चोटें जानलेवा साबित होती हैं। हेलमेट सुरक्षा कवच का काम करता है और गंभीर हादसों में जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों की पालना करते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिलेभर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

अभियान के दौरान पुलिस प्रशासन, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की। हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन एवं सहयोगी भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles