रींगस में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, CCTV:19 लाख के गहने-नकदी चुराए, बांदीकुई गए हुए थे परिवार के लोग
रींगस में दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी, CCTV:19 लाख के गहने-नकदी चुराए, बांदीकुई गए हुए थे परिवार के लोग
रींगस : रींगस में नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक डॉक्टर के घर से 19 लाख रुपए से अधिक की चोरी हो गई। चोरों ने नौ लाख रुपए नकद और लगभग दस लाख के सोने-चांदी के आभूषण चुराए। परिवार को शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौटने पर घटना का पता चला। यह वारदात डाकवालों का मोहल्ला निवासी डॉ. अजय सक्सैना के घर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार के लोग गए थे बाहर
सीसीटीवी में दिखे चोर
सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि दोपहर करीब 2 बजे पांच चोर घर के मुख्य गेट को तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने कमरों और अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस थाने को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199174


