[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में आंधी-बारिश से कई गांवों में बिजली ठप:24 घंटे से कृषि फीडरों पर आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में आंधी-बारिश से कई गांवों में बिजली ठप:24 घंटे से कृषि फीडरों पर आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर में आंधी-बारिश से कई गांवों में बिजली ठप:24 घंटे से कृषि फीडरों पर आपूर्ति नहीं होने से किसान परेशान, कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में शुक्रवार को आई तेज आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। आंधी के कारण कई गांवों में बिजली के पोल, तार, ट्रांसफार्मर और पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके चलते पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है।

प्रभावित गांवों में मालकसर, बिजरासर, रणसीसर, भियासर, सावर, दलूसर और ढाणी पोटानिया सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। बिजरासर गांव के भागीरथ पोटलिया और राजेंद्र पोटलिया ने बताया – बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मरों को ठीक नहीं किया गया है। इससे किसानों को कृषि कनेक्शनों पर बिजली नहीं मिल पा रही।

कृषि फीडरों की आपूर्ति बाधित

विभाग पर कार्रवाई ना करने का आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई जगह पुराने पोल और जर्जर तार लगे हुए हैं। हल्की आंधी आने पर भी लाइनें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नई लाइन और मजबूत बिजली ढांचे की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो किसानों को मजबूर होकर भानीपुरा सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।

एईएन ने दिया आश्वासन

इस संबंध में सरदारशहर अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गोयल ने बताया कि आंधी से कई स्थानों पर विद्युत ढांचे को नुकसान पहुंचा है। विभाग की टीमें लगातार मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं और जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

Related Articles