[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर के सामने कचरा और मरे पशु फेंके, परिवार बोला- अब मकान छोड़ना पड़ेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

घर के सामने कचरा और मरे पशु फेंके, परिवार बोला- अब मकान छोड़ना पड़ेगा

टमकोर में गंदगी से परेशान महिला ने CM तक लगाई गुहार; बारिश के बाद बदबू बढ़ी, बीमारी फैलने का डर

मलसीसर : सरकार भले ही गांवों में स्वच्छता व्यवस्था पर लाखों रुपए खर्च करने के दावे कर रही हो, लेकिन टमकोर ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-3 में हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। यहां घर के सामने लगातार कचरा, मृत पशु और गंदगी डाले जाने से परेशान एक परिवार ने घर छोड़ने तक की बात कह दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

गणगौर कुआं के पास रहने वाली अंशु देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने आम रास्ते और खाली पड़ी सरकारी व निजी जमीन पर गांव के लोग कचरा डाल रहे हैं। कई बार मृत पशु भी वहीं फेंक दिए जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से हुई बारिश के बाद कचरा और पशुओं के अवशेष सड़ने लगे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।

अंशु देवी का कहना है कि बदबू और गंदगी के कारण घर में रहना मुश्किल हो गया है। परिवार के लोगों को बीमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को शिकायत करते-करते वह थक चुकी हैं और अब मजबूर होकर घर छोड़ने का फैसला कर रही हैं।

तारबंदी तोड़कर बनाया कचरा डंपिंग पॉइंट

ग्रामीणों के अनुसार, घर के सामने स्थित निजी भूमि के मालिक बाहर रहते हैं। जमीन की सुरक्षा के लिए वहां तारबंदी की गई थी, लेकिन कुछ लोगों ने तारबंदी हटाकर उस स्थान को अस्थायी कचरा डंपिंग पॉइंट बना दिया। लगातार कचरा डाले जाने से वहां गंदगी का अंबार लग गया है।

कलेक्टर से लेकर CM पोर्टल तक शिकायत

पीड़ित परिवार ने ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ, तहसीलदार और जिला कलेक्टर को लिखित शिकायतें दीं। जनसुनवाई में भी मामला उठाया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

एक-दो दिन में हटवाएंगे कचरा : वीडीओ

टमकोर ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी ज्योति मेव ने बताया कि पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने स्वयं मौके का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिन में मौके से कचरा और गंदगी हटवाकर उसका निस्तारण करवा दिया जाएगा।

Related Articles