बीहड़ के बालाजी मंदिर में चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे 4 बदमाश, ताले तोड़कर 3 लाख का सामान ले गए
बीहड़ के बालाजी मंदिर में चोरी:मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे 4 बदमाश, ताले तोड़कर 3 लाख का सामान ले गए
सीकर : सीकर शहर में बीहड़ का बालाजी मंदिर में चोरी हो गई। चोर आज तड़के करीब 3:15 बजे मुंह बांधकर मंदिर में घुसे। इसके बाद ताले तोड़कर चांदी के 3 छत्र सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान लेकर चले गए। सुबह पुजारी के आने पर चोरी का पता चला। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चारों चोर नजर आए है। पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना कोतवाली थाना इलाके की है।

सीसीटीवी में नजर आए चोर
देव गैस गोदाम के पास स्थित मंदिर के पास रहने वाले राजेश शेखावत ने बताया कि वह सुबह मंदिर में आए थे। तब पुजारी ने बताया कि मंदिर के ताले टूटे हुए हैं। मंदिर के मेन गेट सहित कुल 5 ताले टूटे हुए थे।
अंदर चांदी के छत्र सहित करीब 3 लाख रुपए का सामान गायब मिला। मंदिर में लगे सीसीटीवी में चार चार मुंह पर काला कपड़ा लगाकर चोरी करते दिखे है। दानपात्र को तोड़ने के लिए वह अपने साथ लोहे की पाइप जैसा कोई आइटम भी लेकर आए थे।

3 दिन पहले भैरूंजी मंदिर में हुई थी चोरी
ASI विद्याधर सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि 3 दिन पहले सीकर के मलकेड़ा गांव में स्थित भैरूंजी मंदिर में भी रात के समय चोरी का मामला सामने आया था। उस मंदिर में भी चार युवक चोरी करते सीसीटीवी में दिखे थे। ऐसे में पुलिस को शक है कि दोनों मंदिरों में चोरी करने वाले चोर एक ही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199174


