रानौली के NH-52 पर सांवलपुरा पुलिया के पास पिकअप पलटी:टायर फटने से हुई बेकाबू, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
रानौली के NH-52 पर सांवलपुरा पुलिया के पास पिकअप पलटी:टायर फटने से हुई बेकाबू, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
पलसाना : पलसाना एनएच-52 पर सांवलपुरा पुलिया के पास देर रात एक पिकअप का टायर फटने से हादसा हो गया। बेकाबू पिकअप डिवाइडर से जा टकराई। ड्राइवर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तारबंदी के जाल से लदी यह पिकअप जयपुर से सीकर की ओर जा रही थी। सांवलपुरा पुलिया के पास अचानक इसका टायर फट गया। टायर फटते ही ड्राइवर वाहन पर कंट्रोल नहीं रख पाया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सहायता प्रदान की। उन्होंने यातायात व्यवस्था को भी संभाला। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त पिकअप को डिवाइडर से हटाकर सड़क किनारे खड़ा करवाया गया। इसके बाद राजमार्ग पर यातायात सुचारु रूप से बहाल हो सका। ड्राइवर की सतर्कता और सूझबूझ के कारण उसकी जान बच गई। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि पिकअप को भारी नुकसान पहुंचा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2199174


