सीकर में कलेक्टर-SP संग दौड़े पूर्व सांसद:बोले- प्रदूषण रोकने के लिए पेड़ लगाना जरूरी, रन फॉर एनवायरनमेंट में उमड़ी भीड़
सीकर में कलेक्टर-SP संग दौड़े पूर्व सांसद:बोले- प्रदूषण रोकने के लिए पेड़ लगाना जरूरी, रन फॉर एनवायरनमेंट में उमड़ी भीड़
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले आज सीकर में रन फॉर एनवायरनमेंट का आयोजन किया गया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती,कलेक्टर आशीष मोदी,एसपी प्रवीण नायक नूनावत, दांतारामगढ़ विधायक प्रत्याशी गजानंद कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया। सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती खुद भी एसपी और कलेक्टर के साथ इस दौड़ में शामिल होते नजर आए।
रन फॉर एनवायरमेंट की शुरुआत सिल्वर जुबली रोड स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड से हुई। इसके बाद दौड़ में शामिल लोग कल्याण सर्किल,तापड़िया बगीची,जाट बाजार,महामंदिर रोड होते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। रन फॉर एनवायरमेंट में शामिल होने वाले लोगों को टी-शर्ट,कैप का वितरण किया गया।
पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि कल 5 जून को पर्यावरण दिवस है। इससे पहले आमजन को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर्यावरण जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत आज सीकर में भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमें शहरवासियों ने बड़ी सहभागिता की।
सरस्वती ने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण के प्रति खुद के परिवार और दूसरे लोगों को भी जागरूक करें। वर्तमान में लगातार बढ़ते जा रहे प्रदूषण को रोकने के लिए पेड़ लगाना,जल संरक्षण जैसे काम हमें ड्यूटी की तरह करने चाहिए। जिससे पर्यावरण शुद्ध होगा।
गजानंद कुमावत ने कहा कि दौड़ जैसे आयोजन जब कोई देखता है तो वह खुद भी मोटिवेट होता है। इसके बाद वह भी इस तरह के आयोजनों में हिस्सा लेता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2188846


