[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र अफजल खान सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र अफजल खान सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्र अफजल खान सम्मानित

समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पहले अच्छे नागरिक बनें, उसके बाद आईएएस, आईपीएस, आरएएस, डॉक्टर या इंजीनियर बनने का लक्ष्य रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हाजी याकूब थीम ने की।

इस अवसर पर डॉ. मोहर सिंह, शिक्षाविद अभिलाषा मुकुल भाटी, रचना कोठारी, सोसायटी अध्यक्ष शौकत अली खान, उपाध्यक्ष अयूब खान तथा महासचिव डॉ. एफ.एच. गोरी सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

छात्र अफजल खान के दादा एवं सेवानिवृत्त सैनिक आमीन खान जोइया ने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्हें ऐसे प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल आरिफ खान ने किया तथा अंत में डॉ. एफ.एच. गोरी ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles