चूरू में नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का उद्घाटन, भीषण गर्मी में आमजन को मिलेगी राहत
चूरू में नेट जीरो कूलिंग स्टेशन का उद्घाटन, भीषण गर्मी में आमजन को मिलेगी राहत
उद्घाटन समारोह में राजेन्द्र राठौड़, हरलाल सहारण, अभिषेक सुराणा, पूर्व जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर, चंद्राराम गुरी, बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में फीता काटकर कूलिंग स्टेशन का शुभारंभ किया गया तथा इसकी कार्यप्रणाली और विशेषताओं की जानकारी ली गई।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि चूरू जैसे अत्यधिक तापमान वाले क्षेत्र में इस प्रकार की पहल आमजन को राहत देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनेगी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान की चुनौतियों के बीच नवाचार आधारित सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है।
चूरू विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि जनसुविधाओं के विकास के साथ पर्यावरण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना समय की मांग है। यह कूलिंग स्टेशन यात्रियों, राहगीरों और आम नागरिकों के लिए गर्मी से राहत का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि नेट जीरो कूलिंग स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल अवधारणा के आधार पर विकसित किया गया है, जिससे न्यूनतम ऊर्जा खपत के साथ अधिकतम शीतलन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की सुविधा और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ऐसे नवाचारों को प्रोत्साहित कर रहा है।
नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने कूलिंग स्टेशन की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर चूरू एसडीएम धीरज झाझड़िया, पदमसिंह राठौड़, सीताराम लुगरिया, सुरेश सारस्वत, विक्रम कोटवाद तथा महिला हाउसिंग ट्रस्ट से चांद, विमला गढ़वाल, नरेंद्र काछवाल, धर्मेंद्र राकसिया, गोपाल बालाण, सुनील ढाका, रवि दाधीच, नीरज जांगिड़, रजत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184960
