मिड-डे मील घोटाला: स्कूलों तक नहीं पहुंचीं गेहूं-चावल की हजारों बोरियां, मामला दर्ज
मिड-डे मील घोटाला: स्कूलों तक नहीं पहुंचीं गेहूं-चावल की हजारों बोरियां, मामला दर्ज
सीकर : जिले के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील के लिए खाद्यान्न सप्लाई करने वाली फर्म पर गेहूं और चावल की हजारों बोरियों के गबन का आरोप लगा है। इस संबंध में रसद विभाग और शिक्षा विभाग की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, जोधपुर के बिलाड़ा स्थित मैसर्स भवानी इंडस्ट्रीज को सीकर जिले में मिड-डे मील खाद्यान्न आपूर्ति का ठेका दिया गया था। जांच में सामने आया कि जुलाई 2024 से सितंबर 2025 के बीच आवंटित खाद्यान्न में से 1622 बोरियां गेहूं और 826 बोरियां चावल स्कूलों तक पहुंचाए ही नहीं गए।
संयुक्त जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर फर्म के प्रबंधक नंदसिंह और प्रोपराइटर सुशीला के खिलाफ खाद्यान्न गबन का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शर्मा कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185125


