[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर रेंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित, समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर रेंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित, समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

बीकानेर रेंज में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की बैठक आयोजित, समस्याओं के समाधान पर हुआ मंथन

बैठक में बीकानेर रेंज के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थानों के पदाधिकारी शामिल हुए।

चूरू जिले की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अयूब खान, जिला शाखा अध्यक्ष गोवर्धन दास, मांगेराम जांगिड़, रामकिशन सुड्डा, मांगीलाल लुहानी तथा सांवरमल चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के यात्रा भत्ता बिलों के भुगतान, उपार्जित अवकाश राशि एवं कम्यूटेड पेंशन राशि के शीघ्र भुगतान की मांग रखी गई। इसके अलावा पुलिस लाइन चूरू में सेवानिवृत्त पुलिस संस्थान की जिला शाखा के लिए एक बीघा भूमि आवंटित करने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया।

प्रतिनिधियों ने महानिरीक्षक से अनुरोध किया कि इस कल्याणकारी कार्य के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक अर्द्ध-शासकीय पत्र जारी किए जाएं। इस पर महानिरीक्षक ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में अन्य व्यक्तिगत एवं विभागीय मामलों पर भी चर्चा हुई। महानिरीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे स्वयं संबंधित अधिकारियों से संवाद कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों की पूर्ण पालना कराने का भी आश्वासन दिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कल्याण एवं उनकी लंबित समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया।

Related Articles