सिर पर पानी से भरा मटका रख 40 किमी साइकिल चलाई, दिया जल संरक्षण का संदेश
विश्व रिकॉर्डधारी सूबेदार आजाद सिंह शेखावत का नया कमाल, 1 घंटा 46 मिनट में पूरी की यात्रा
उदयपुरवाटी : अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के बड़ागांव निवासी और विश्व रिकॉर्डधारी सूबेदार आजाद सिंह शेखावत ने एक बार फिर अपने अनोखे कारनामे से सबको हैरत में डाल दिया। इस बार उन्होंने सिर पर करीब 15 लीटर पानी से भरा मटका रखकर 40 किलोमीटर तक साइकिल चलाई और समाज को जल व पर्यावरण संरक्षण का एक बेहद अनूठा और मजबूत संदेश दिया।
सूबेदार शेखावत ने यह चुनौतीपूर्ण दूरी मात्र 1 घंटे 46 मिनट में पूरी कर अपनी अद्भुत एकाग्रता और संतुलन का लोहा मनवाया। उनका यह प्रयास देखने वाले हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं।
गांव पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत
40 किलोमीटर की इस असाधारण और प्रेरणादायक यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर जब सूबेदार आजाद सिंह अपने गृह ग्राम पहुंचे, तो वहां उत्सव का माहौल हो गया। बड़ागांव महाविद्यालय के निदेशक सीएल शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उनके इस जज्बे और सामाजिक सोच की जमकर सराहना की।
जल ही जीवन का आधार: सूबेदार आजाद सिंह
इस मौके पर सूबेदार आजाद सिंह शेखावत ने कहा कि जल ही जीवन का असली आधार है और वर्तमान समय में जिस तरह जल संकट बढ़ रहा है, उसे देखते हुए जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। मेरे इस अनूठे प्रयास का एकमात्र उद्देश्य लोगों को पानी की एक-एक बूंद की महत्ता समझाना और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
उन्होंने यह भी साझा किया कि वे जल्द ही जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता को लेकर एक और नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे हैं।
पहले भी रच चुके हैं सफलता के 4 कीर्तिमान
सूबेदार आजाद सिंह शेखावत का नाम पहले से ही चार बड़े विश्व रिकॉर्ड्स में दर्ज है जो सिर पर पानी की बोतल रखकर 103 किलोमीटर साइकिल चलाई। सिर पर फुटबॉल रखकर 45 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की। सिर पर फुटबॉल रखकर महज 17.07 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी की। श्रीमती गोमती देवी महाविद्यालय में लगातार 4 घंटे 30 मिनट तक सिर पर फुटबॉल रखकर पद्मासन की मुद्रा में योग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184994


