खेत की तारबंदी उखाड़ने और पत्थर चोरी का मामला दर्ज, तीन लोगों पर आरोप
खेत की तारबंदी उखाड़ने और पत्थर चोरी का मामला दर्ज, तीन लोगों पर आरोप
गुढ़ागौड़जी : थाना क्षेत्र के बामलास गांव में कृषि भूमि को लेकर विवाद के बीच खेत की तारबंदी उखाड़ने, पत्थर ले जाने और जमीन पर कब्जे की कोशिश करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने न्यायालय में लंबित भूमि विवाद के बीच दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमोरा निवासी 79 वर्षीय मदन सिंह पुत्र शिवनाथ सिंह जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बामलास स्थित उनकी पुश्तैनी कृषि भूमि में उनका हिस्सा दर्ज है, जिसकी खेती लंबे समय से जगदीश प्रसाद कीर द्वारा की जा रही है तथा उनके भतीजे अनिल गिल इसकी देखरेख करते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार भूमि के संबंध में उपखंड अधिकारी उदयपुरवाटी न्यायालय में विभाजन का वाद विचाराधीन है। इसी बीच 30 मई 2026 की सुबह खेत की देखरेख करने वाले जगदीश प्रसाद ने सूचना दी कि इकराम पुत्र सदीक, सलमान पुत्र इकराम निवासी टीटनवाड़ तथा संदीप पुत्र रतन सिंह निवासी बामलास ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने खेत में लगी तारबंदी और चिनाई के लिए रखे पत्थरों को उखाड़कर अपने साथ ले गए तथा जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित मदन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को दी गई थी तथा मौके का निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर उन्होंने पुनः कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरी हुए पत्थरों और कंटीले तारों की बरामदगी सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184994


