39 वर्ष की सेवा के बाद विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए रफीक खान, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
39 वर्ष की सेवा के बाद विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हुए रफीक खान, सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के रामगढ़ विद्युत विभाग में कार्यरत इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर रफीक खान 39 वर्षों की उत्कृष्ट एवं बेदाग सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति पर विभागीय कर्मचारियों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर साफा पहनाकर, तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई।
एईएन गजेंद्र यादव ने बताया कि रफीक खान ने अपने पूरे सेवाकाल में अनुशासन, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। पिछले तीन वर्षों से वे रामगढ़ विद्युत विभाग में कार्यरत थे तथा आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहते थे।
समारोह में वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विभाग में अपनी सेवाओं से एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विभाग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर एईएन गजेंद्र यादव, जेईएन आशिष कसवा, निवर्तमान मनोनीत पार्षद मकसूद खान सहित विभागीय कर्मचारी, परिवारजन, मोहल्लेवासी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने रफीक खान के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2184824


