[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोसल के दंपती की हुई सड़क हादसे में मौत:सिलाई का काम करता था, शव के पहुंचते ही गांव में शोक छाया, कंटेनर से टकराई थी कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

लोसल के दंपती की हुई सड़क हादसे में मौत:सिलाई का काम करता था, शव के पहुंचते ही गांव में शोक छाया, कंटेनर से टकराई थी कार

लोसल के दंपती की हुई सड़क हादसे में मौत:सिलाई का काम करता था, शव के पहुंचते ही गांव में शोक छाया, कंटेनर से टकराई थी कार

धोद : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बता दे मृतक शंकर टेलर लोसल में कपड़े और सिलाई का काम करता था। मृतक सुनील कुमार, शंकर टेलर की बुआ के बेटे थे और सुजानगढ़ के निवासी थे। मंगलवार सुबह जब शव लोसल उनके घर पहुंचे, तो परिजनों में शोक छा गया। घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बन गया।

बता दे कि परिवार बिहार से राजस्थान लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि यह परिवार बिहार से राजस्थान लौट रहा था। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि देर रात लगातार यात्रा के दौरान चालक को झपकी आ गई, जिसके कारण फतेहाबाद थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 36 के पास रविवार तड़के कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी।

कंटेनर ने कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटा

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी आधी छत तक उखड़ गई। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर कार को लगभग 50 मीटर तक घसीटता रहा। बाद में घटना का अहसास होने पर वह कंटेनर रोककर मौके से फरार हो गया।

कपड़े का काम करता था मृतक

इस हादसे में शंकर टेलर और सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles