मऊ में पानी वितरण में भेदभाव का आरोप:नए बोरिंग से 15-20 घरों को पानी, बाकी मोहल्ले की लाइन ब्लॉक, ज्ञापन सौंपा
मऊ में पानी वितरण में भेदभाव का आरोप:नए बोरिंग से 15-20 घरों को पानी, बाकी मोहल्ले की लाइन ब्लॉक, ज्ञापन सौंपा
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर क्षेत्र के मऊ गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग (पीएचईडी) की सहायक अभियंता कविता बोचल्या को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति में भेदभाव का आरोप लगाया है।
भेदभाव का आरोप लगाया
मऊ गांव के वार्ड नंबर 2 और 3 (कुमावत, सैन एवं बलाई मोहल्ला) के निवासियों ने शिकायत की है कि विभाग और स्थानीय स्तर पर पानी के वितरण में पक्षपात किया जा रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में महेश कुमार, गोपाली पालीवाल, संतोष, सुमित्रा देवी, ग्यारसी, गीता, पंकज वर्मा, अनिल पालीवाल, देवीलाल खोवाल, भवानी, पिंटू, मोहन लाल सैन, अनीता, माया देवी, संतोष देवी, शायरी देवी और लक्ष्मी देवी सहित वार्ड 2 और 3 के कई निवासी शामिल थे।
ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में बताया कि गांव में लंबे समय से पानी की कमी है। हाल ही में लगाए गए नए बोरिंग से केवल 15 से 20 घरों में ही रोजाना एक घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है।
मोहल्ले के अन्य घरों की ओर जाने वाली मुख्य वाटर लाइन को ब्लॉक कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, मोहल्ले में बनी दो सार्वजनिक पानी की टंकियां भी लंबे समय से सूखी पड़ी हैं। ग्रामवासी महेश कुमार सैन ने मांग की है कि नए बोरिंग से बिना किसी भेदभाव के पूरे मोहल्ले को समान रूप से पानी मिलना चाहिए। उन्होंने ब्लॉक की गई लाइनों को तुरंत खोलने और तय समय पर पानी की सुचारू आपूर्ति शुरू करने की अपील की।
शिकायत की जांच करवाएंगे
इस संबंध में जलदाय विभाग, श्रीमाधोपुर की सहायक अभियंता कविता बोचल्या ने बताया कि मऊ के कुछ ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी और यदि पेयजल आपूर्ति बाधित पाई जाती है, तो उसे शीघ्र सुचारू किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177934


