मुकुंदगढ़ में पुलिस का अनूठा अंदाज : बिना हेलमेट चालकों को गुलाब का फूल देकर दी ट्रैफिक नियमों की सीख
एसपी कर्मेंद्र सागर के निर्देश पर चली जागरूकता मुहिम, नियम तोड़ने वालों को दिलाई शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ कस्बे में जिला पुलिस अधीक्षक कार्मेंद्र सागर के निर्देश पर मुकुंदगढ़ पुलिस ने मंगलवार को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अनूठी पहल की। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश जोशी एवं थानाधिकारी ताराचंद यादव के निर्देशन में स्थानीय पुलिस टीम ने मंडी चौराहे तथा मंडावा रोड पर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान एएसआई दयाराम, ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, वाहन चालक हेड कांस्टेबल नवाब खान की टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया। पुलिसकर्मियों ने चालकों को प्यार से समझाते हुए ट्रैफिक नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा कानूनों की पूरी जानकारी दी। साथ ही दुर्घटना में होने वाले जान-माल के नुकसान के बारे में भी बताया।
टीम ने सभी चालकों को भविष्य में ट्रैफिक नियमों की सख्ती से पालना करने की शपथ भी दिलाई। पुलिस के इस अभियान की राहगीरों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। कई चालकों ने मौके पर ही हेलमेट खरीदने का वादा किया। थानाधिकारी ताराचंद यादव ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक कार्मेंद्र सागर का स्पष्ट निर्देश है कि चालान से ज्यादा जरूरी लोगों को जागरूक करना है। इसी क्रम में डीएसपी मुकेश जोशी के सुपरविजन में यह अभियान चलाया गया। इसका मकसद सड़क हादसों में कमी लाना है। ट्रैफिक इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मंडी चौराहा और मंडावा रोड दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं। यहां अक्सर तेज रफ्तार और बिना हेलमेट के वाहन चलते हैं। पुलिस का यह जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178012

