मुकुंदगढ़ में उत्पाती बंदर का आतंक, दहशत में वार्डवासी
मुकुंदगढ़ में उत्पाती बंदर का आतंक, दहशत में वार्डवासी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : कस्बे के वार्ड संख्या 16 में एक उत्पाती बंदर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले 72 घंटों में बंदर तीन लोगों को काटकर घायल कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
बंदर के हमले का शिकार हुए लोगों में वार्ड 16 निवासी दिलीप टेलर (पुत्र राजेश कुमार), वार्ड 1 निवासी ज्योति टेलर (पत्नी मनीष टेलर) तथा वार्ड 16 निवासी आयशा (पुत्री याकूब टेली) शामिल हैं। तीनों का मुकुंदगढ़ के राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
मोहल्लावासी रमेश टेलर ने बताया कि बंदर पूरे दिन क्षेत्र में उत्पात मचाता रहता है। वह घरों की छतों पर चढ़कर सामान तोड़फोड़ करता है, कपड़े फाड़ देता है और खाने-पीने का सामान उठा ले जाता है। बंदर के डर से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घर से बाहर निकलने से भी कतरा रहे हैं।
स्थानीय निवासी माया देवी, राजकुमार टेलर, रमेश कुमार, इरशाद पुत्र तजमूल तथा याकूब पुत्र अकबर सहित कई लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले करीब दस दिनों से बनी हुई है और लगातार गंभीर होती जा रही है।
वार्डवासियों का आरोप है कि उन्होंने नगरपालिका प्रशासन को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। बंदर को पकड़ने के लिए भी कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग की टीम बुलाकर उत्पाती बंदर को जल्द पकड़ा जाए। साथ ही घायलों को उचित मुआवजा दिलाने और अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178009

