[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति का गठन, 21 जून को होगा कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति का गठन, 21 जून को होगा कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन समिति का गठन, 21 जून को होगा कार्यक्रम

सूरजगढ़ : 21 जून को बरासिया महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति के गठन के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

आयोजन स्थल एवं आतिथ्य व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. रवि शर्मा को सौंपी गई है, जबकि योग साधकों की सुविधा एवं जलपान व्यवस्था का दायित्व सज्जन कुमार अग्रवाल संभालेंगे। प्रचार-प्रसार के लिए राजेश छापड़िया, राजकुमार फतेहपुरिया और संदीप डीडवानिया को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया समन्वय का कार्य मनोहर लाल जांगिड़ करेंगे।

योग साधकों को आमंत्रित करने और योग कक्षाओं के समन्वय का दायित्व दीपक जांगिड़ एवं राजकुमार सैनी को दिया गया है। अनुशासन समिति में विजेश पुनिया, विजेंद्र शास्त्री, योगेश कुमार, रामावतार शर्मा और पवन शर्मा को शामिल किया गया है।

आयुर्वेद नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. मनरूप काजला तथा सह नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. अर्चना काजला नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संपर्क एवं सौजन्य समिति, मार्गदर्शक मंडल तथा महिला टीम का भी गठन किया गया है। कार्यक्रम संयोजन का दायित्व पतंजलि योग एवं भारत स्वाभिमान संगठन को सौंपा गया है, जबकि मुख्य योग प्रशिक्षक रामपाल सिहाग एवं पतंजलि टीम योग सत्रों का संचालन करेगी।

Related Articles