वृक्ष मित्र सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन
वृक्ष मित्र सम्मान समारोह के पोस्टर का हुआ विमोचन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
डूंडलोद : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2026 को डूंडलोद फाटक स्थित नर्सरी में आयोजित होने वाले वृक्ष मित्र सम्मान समारोह के पोस्टर का मंगलवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जनजागृति का संदेश दिया गया।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ (सांखू), सत्येंद्र बुगालिया, अमित सैनी, सुनील सैनी एवं रामावतार सैनी सहित प्राची, गुंजन, छवि, यश सैनी तथा गुरुकृपा उद्यान बाग एवं पौध नर्सरी के संचालक संजय कुमार सैनी उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित पर्यावरण प्रेमियों ने अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि 5 जून को आयोजित होने वाले वृक्ष मित्र सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण, हरित अभियान और वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वृक्ष मित्रों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन के शामिल होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2178008

