सैनी नगर में बाइपास सड़क का विरोध:किसान बोले- हमारी राय को महत्व नहीं दिया, हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
सैनी नगर में बाइपास सड़क का विरोध:किसान बोले- हमारी राय को महत्व नहीं दिया, हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
नवलगढ़ : नवलगढ़ के सैनी नगर क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास सड़क के निर्माण को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। उनका आरोप है कि वर्तमान योजना से उनकी कृषि भूमि, आवागमन और क्षेत्र के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ग्रामीणों ने इस संबंध में अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग की है।
किसानों की राय को महत्व नहीं देने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि बाइपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है, लेकिन प्रभावित किसानों और स्थानीय लोगों की राय को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। उन्होंने जोर दिया कि विकास कार्य आवश्यक हैं, पर किसी भी योजना को लागू करने से पहले प्रभावित पक्षों की सहमति और उनके हितों का ध्यान रखना अनिवार्य है।
क्षेत्र के कई किसानों और नागरिकों ने संयुक्त रूप से अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने नवलगढ़ विधायक, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करने की मांग की है।
ग्रामीणों का सुझाव है कि यदि सड़क निर्माण की दिशा या स्वरूप में आवश्यक बदलाव किए जाएं, तो किसानों की भूमि और आमजन की सुविधाओं को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
मांगें नहीं माने जाने तक प्रदर्शन जारी रखेगें-किसान
स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों के समक्ष कई बार अपनी बात रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो वे लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2178020

