[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेजड़ा गांव के टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:संचार सेवाएं बाधित, ग्रामीणों ने काबू पाया; कोई जनहानि नहीं हुई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

खेजड़ा गांव के टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:संचार सेवाएं बाधित, ग्रामीणों ने काबू पाया; कोई जनहानि नहीं हुई

खेजड़ा गांव के टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:संचार सेवाएं बाधित, ग्रामीणों ने काबू पाया; कोई जनहानि नहीं हुई

सरदारशहर : चूरू जिले के सरदारशहर स्थित खेजड़ा गांव में बीते दिन एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बावजूद दमकल समय पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, आग की लपटों और धुएं के कारण मौके पर काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा। दमकल के समय पर न पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी भी व्यक्त की। आग लगने से गांव में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह बाधित हो गईं, जिससे ग्रामीणों को संचार संबंधी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रशासन और संबंधित कंपनी की टीम द्वारा नुकसान का आकलन कर नेटवर्क बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles